उत्तराखंडस्वास्थ्य
by cradminMarch 27, 2026March 27, 2026
Share0
देहरादून, दुर्गम और दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच ग्राफिक एरा का सचल चिकित्सा दल ग्रामीणों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में ग्राफिक एरा की एक यूनिट ने जनपद रुद्रप्रयाग के जगतोली दशज्युला गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 81 मरीजों की जांच कर उन्हें नि:शुल्क दवाइयां वितरित कीं।
ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव से निकटतम अस्पताल लगभग 52 किलोमीटर दूर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए उन्हें लंबी और कठिन यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में गांव में ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को बड़ी राहत मिली।
ग्राफिक एरा का सचल चिकित्सा दल जब गांव पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास के साथ उनका स्वागत किया और इस अवसर पर एक छोटा समारोह भी आयोजित किया गया। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य श्री जयवर्धन कांडपाल ने किया। इस दौरान बैंजी कांडई की प्रधान श्रीमती सोनम नेगी, शिव शक्ति मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री बच्चन सिंह नेगी तथा जगतोली दशज्युला महोत्सव के महासचिव श्री कालिका प्रसाद कांडपाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
चिकित्सा शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. रत्नेश पाठक के नेतृत्व में ऑप्टोमेट्रिस्ट सूरज मिश्रा, फार्मासिस्ट भरत भूषण एवं लैब तकनीशियन आशीष नेगी ने सेवाएं प्रदान कीं।
Share0
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…