देहरादून, गुरु राम दास इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून के लिए आज का दिन अत्यंत गर्व और उपलब्धि से भरा रहा। उत्तराखंड तकनीकी विस्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल द्वारा संस्थान के कुल 37 विद्यार्थियों को विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया ।
एक और ऍम. फार्मा की एकादशी सेमवाल-(गोल्ड मैडल), कुमारी अंकिता (सिल्वर मैडल), एवं श्रया रंजन(ब्रॉन्ज मैडल) तीनो मैडल संस्थान के छात्र-छात्राओं को मिले वही बी.टेक सिविल में लगातार दूसरे वर्ष संस्थान के छात्र हरविंदर सिंह ने रजत पदक प्राप्त करके परचम लहराया ! इसके अलावा 33 अन्य छात्र छात्राओं को भी राज्य स्तर पर अपनी अपनी विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया ।
संस्थान के चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय ने शिक्षकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, अनुभवी संकाय और उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का भी प्रमाण है। जी. आर. डी संस्थान निरंतर अपने विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन और अवसर प्रदान करता रहा है, जिसका परिणाम आज इस ऐतिहासिक सफलता के रूप में सामने आया है।
संस्थान के महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने इस अवसर पर सभी मेधावी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि, “यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि सही मार्गदर्शन और समर्पण हो, तो कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हम भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणामों की अपेक्षा करते हैं। इंस्टीट्यूट आगे भी इसी प्रकार शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।
एक अवसर पर संस्थान के चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय, डॉली ओबेराय, सरदार प्रबजी ओबेराय, महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी, सभी विभाग अध्यक्ष एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे !
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…