DEHRADUN NEWS : हाल ही में संपन्न हुई डिस्ट्रिक्ट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ए.के. बॉक्सिंग एकेडमी देहरादून ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जिलेभर की कई टीमों ने भाग लिया, जिनमें एकेडमी के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चैंपियनशिप के दौरान एकेडमी के कई खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन मुक्केबाज़ी दिखाते हुए पदक अपने नाम किए।
खिलाड़ियों के जज्बे और तकनीकी दक्षता की सराहना
कोच ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व जताया , और कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करना है। आयोजन समिति ने भी ए.के. बॉक्सिंग एकेडमी के खिलाड़ियों के जज्बे और तकनीकी दक्षता की सराहना की। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया। ए.के. बॉक्सिंग एकेडमी ने पिछले कुछ वर्षों में कई उभरते मुक्केबाज़ तैयार किए हैं, जो राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
सिमरन बिंजोला
मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…
On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…
बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
Rishikesh News: गंगा में कूदे ग्रेटर नोएडा के रिजॉर्ट कारोबारी, पुलिस को मिला 6 पन्नों…
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…