अपराधउत्तराखंड
by cradminSeptember 5, 2025September 5, 2025010
Share0
देहरादून, पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 1 किलो 605 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है, जिसकी कीमत बाजार में 3 लाख 20 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार को भी जब्त कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, थाना सहसपुर पुलिस टीम ने धर्मावाला चौक से कुल्हाल की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान HP 08 AA 0250 नंबर की एक अल्टो कार को रोका। तलाशी में कार से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। मौके पर पुलिस ने कार सवार दो युवकों —
चतर सिंह (35) पुत्र रति राम और मंजीत राणा (22) पुत्र मोती सिंह, दोनों निवासी कुपवी, जिला शिमला (हिमाचल प्रदेश) — को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह चरस हिमाचल प्रदेश से लाकर देहरादून के मजदूरों और नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में थे। उन्होंने बताया कि यह माल उन्हें अपने गांव के ही एक व्यक्ति राजेन्द्र सिंह से सस्ते दामों पर मिला था। राजेन्द्र फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” विजन के तहत जिलेभर में नशे के खिलाफ अभियान और सख्त किया गया है। पुलिस लगातार नशा तस्करों पर नकेल कस रही है और किसी भी कीमत पर नशे का धंधा नहीं पनपने दिया जाएगा।
Share0
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…