उत्तराखंड
by cradminApril 16, 2026April 16, 2026
Share0
देहरादून, : तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने आज कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित किए, जिसमें छात्रों ने उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन किया।
जस्टिन इरोम ने 98.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। आरवी प्रितेशभाई खुंट ने 95% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सान्वी जैन ने 93.40% अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अन्य मेधावी छात्रों में कबीर खटोलिया (93%), सिमाया जैन (92.60%), स्रीयासी साहू (92%), प्रियांशु अग्रवाल (92%), अश्मीत सिंह सलूजा (91.60%), जैस्मिन अरोड़ा (90.80%) और वेदांश अग्रवाल (90%) शामिल रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
तुलाज़ ग्रुप के वाइस चेयरमैन रौनक जैन ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “हम अपने छात्रों के इस शानदार प्रदर्शन पर बेहद गर्व महसूस करते हैं। उनकी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का यह परिणाम है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
हेडमास्टर रमन कौशल ने भी सभी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Share0
वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, महतोलियागांव-नदगल में मोटर मार्ग निर्माण शुरू भीमताल। धारी ब्लॉक की…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 12 Sep: BJP state president and Rajya Sabha MP Mahendra…
my uttarakhand news Bureau DEHRADUN, 13 Sep: Social worker Anoop Nautiyal has written to Prime…
my uttarakhand news Bureau MUSSOORIE, 13 Sept: SP Chamoli, Director…
By Amaya Marwah Dehradun, 13 Sep: Do you remember when you used to exchange books…
File Image Helicopter operations for the second phase of the Uttarakhand Char Dham Yatra are…