कई दुकानें करवाई बंद
देहरादून। राजधानी देहरादून व हरिद्वार शहर में 50 से अधिक इंपोर्टेड वाइन शॉप फिलहाल बंद करा दी गई है। ग्रोसरी स्टोर दुकान के नाम पर दिए गए शराब के लाइसेंस के मामले में नियम और कानून का उलंघन होना सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। ठेका स्वामियों के सामने राजस्व की जिम्मेदारी है जबकि हर गल्ली में खुल गई ये दुकानें नियंत्रण से बाहर हो चुकी है। सचिव आबकारी के निर्देशो पर बंद कराई गई दुकानें अब अलग अलग टीम बनाकर चेक की जायेगी। इसके बाद ही ये खुल सकेगी।
जिला आबकारी अधिकारी राजीव सिंह चौहान ने बताया है की शासन से मिले दिशा निर्देशों के क्रम में विभाग की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। नियमानुसार इन दुकानों को ग्रोसरी यानी किराना सुपर मार्केट खोलकर इसके बाद वाइन व्हिस्की बेचने की अनुमति की व्यवस्था थी। लेकिन नियम तोड़कर सीधे विदेशी मदिरा ही बेची जा रही थी। इस को लेकर कई बार गंभीर सवाल भी उठ चुके है।
आरोप लगाने का शौक है तो प्रमाण लेकर आइये, राजनीतिक नौटंकी बंद कीजिए : हेमंत…
मुख्यमंत्री की कुमाऊँनी वॉइस क्लिप से हुई अभियान की शुरुआत लोकभाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन…
पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…
देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…