My Uttarakhand News
Subscribe for notification

देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी




देवप्रयाग में बनी गुलदार की दहशत, व्यक्ति पर हमला कर किया बुरी तरह जख्मी 

देवप्रयाग। गुलदार की दहशत बनी हुई है। तड़के भी एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब पांच बजे की है। शेर सिंह ग्राम कुलसारी अपनी पत्नी के साथ गांव से देवप्रयाग आ रहे थे।
तभी अचानक बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उनके पैर पर झपट्टा मार दिया । उनकी पत्नी ने शोर मचाया तो गुलदार भाग निकला। शेर सिंह का पैर गुलदार ने अपने पंजों व दांत से जख्मी कर दिया। जिनको उपचार हेतु बागी हॉस्पिटल ले जाया गया। इनकी स्तिथि सामान्य है। उपचार चल रहा है।

Exit mobile version