Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड के इस जिले में गुलदार का आतंक, 12वीं तक के स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र किए बंद – Uttarakhand

Leopard terror in this district of Uttarakhand, schools up to 12th standard and Anganwadi centers closedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)कोटद्वार। पौड़ी जिले के प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत ग्राम गुठेर्ता सहित आसपास के गांवों में एक बार फिर गुलदार का आतंक छा गया है। पिछले दो माह में ऐसा कोई दिन नहीं, जब गुलदार ने क्षेत्र में किसी मवेशी को निवाला न बनाया हो। गुलदार के डर से ग्रामीण सूरज छिपने के बाद घरों में कैद होने को मजबूर हैं। इधर, प्रशासन ने गुलदार के लगातार बढ़ते आतंक के चलते प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाले तेरह विद्यालयों में 22 दिसंबर तक का अवकाश घोषित कर दिया है।प्रखंड रिखणीखाल के अंतर्गत ग्रामसभा गुठेर्ता के तोक ग्राम कोटा में छह वर्षीय आदित्य को गुलदार ने निवाला बना दिया। आदित्य अपनी मां के साथ रक्षा बंधन पर्व के चलते अपने ननिहाल आया था। घटना के बाद हरकत में आए वन महकमे ने गुलदार पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए।गुलदार के आतंक के साए में जीने को विवशविभाग ने क्षेत्र से दो गुलदार पिंजरे में कैद किए, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लेकिन, अब एक बार फिर क्षेत्रीय जन गुलदार के आतंक के साए में जीने को विवश है। पिछले दो माह से गुलदार ने गुठेर्ता, कोटा, पीपलसारी, बमासू, हिटोली, कंडिया, देवियोंखाल सहित आसपास के गांवों में जबरदस्त आतंक फैलाया हुआ है।यह विडियो भी देखेंग्रामसभा गुठेर्ता की प्रशासक मीनाक्षी देवी ने बताया कि पिछले दो महीनों में कोई ऐसा नहीं है, जब गुलदार क्षेत्र में किसी मवेशी को निवाला न बना रहा हो। बताया कि गुलदार का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है व क्षेत्रीय जन दहशत में जीवन जीने को विवश है। सांझ ढ़लने के साथ ही ग्रामीण घरों में कैद होने को विवश हैं। बताया कि रात में ग्रामीण घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे।विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश किया गया घोषितक्षेत्र में गुलदार की लगातार बढ़ रही दहशत के चलते जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने प्रभावित क्षेत्र के 13 विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है।जिन विद्यालयों में अवकाश घोषित हुआ है, उनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंडिया मल्ला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंडिया तल्ला, राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कंडिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलसारी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुठेर्ता, राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेंधी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाबरी, राजकीय इंटर कालेज डाबरी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डाबरी वल्ली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैंदणी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़कासैंण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोबरिया, राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोबरियासार शामिल हैं।वन विभाग ने शुरू की गश्तक्षेत्र में गुलदार के आतंक की सूचना मिलने के बाद गुरूवार को गढ़वाल वन प्रभाग की पोखड़ा रेंज के कर्मियों ने क्षेत्र में गश्त शुरू कर दी गई है। बताना जरूरी है कि अगस्त माह में हुए हादसे के बाद वन विभाग की ओर से ग्राम कोटा में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए थे।दो गुलदार पिंजरे में कैद किए गए, जबकि एक पिंजरा मौके पर मौजूद था। कुछ दिन पूर्व ही पिंजरा लगाने की अनुमति समाप्त होने के बाद विभाग ने गांव से पिंजरा हटा दिया। अब एक बार फिर क्षेत्र में गुलदार की दहशत बढ़ गई है। ऐसे में विभाग एक बार फिर पिंजरा लगाने के लिए अनुमति प्रक्रिया शुरू करने लगा है। साथ गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को रात्रि के वक्त घर से बाहर न निकलने की हिदायत भी दी जा रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

1 hour ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

1 hour ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

1 hour ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

2 hours ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

2 hours ago