क्षेत्र में लगाए गए दो पिंजरे व चार ट्रेप कैमरे
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित बॉयज हॉस्टल के समीप एक घर के आंगन से गुलदार मां के सामने ही तीन वर्षीय बच्चे को शुक्रवार रात पौने नौ बजे के करीब उठा कर ले गया था। जिसका शव शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब घर से 200 मी दूरी पर झाड़ियों में मिला। वन विभाग की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डांग क्षेत्र से सटे सिंदरीगाड़ के पास झोपड-पट्टी पर रह रहे तीन वर्षीय सूरज पुत्र हरिद्वारी घर के बाहर आंगन में खेल रहा था, तभी पीछे से हमला कर गुलदार ने बच्चे को उठा लिया।
बच्चे के परिजनों ने शोर मचाया लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया। शोर सुनकर आस-पास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हुए। मूल रुप से बरेली निवासी हरिद्वारी करीब तीन माह से यहां किराये की झोपडी में रह रहा था। उसकी दो बेटियां और सबसे छोटा बालक सूरज हाल ही में करीब 15 दिन पहले अपने गांव तहसील फरीदपुर गांव ढढोली नवादा बरेली, उत्तर प्रदेश से यहां श्रीनगर पहुंचा था। बच्चे का पिता फेरी लगाकर लहसुन व दाल बेचने का काम करता है। गुलदार के हमले के बाद से बच्चे की माँ भगवान देवी व परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। वन विभाग के रेंजर ललित मोहन नेगी ने बताया कि क्षेत्र में दो पिंजरे व चार ट्रेप कैमरे लगा दिए गए है।
‘थूक और लव जिहाद’ बर्दाश्त नहीं! उधम सिंह नगर में गरजे सीएम पुष्कर सिंह धामी,…
बीएलओ प्रशिक्षण, हेल्प डेस्क, डेटा गुणवत्ता और जनजागरुकता पर विशेष जोर, लापरवाही पर कार्रवाई की…
एसआईआर प्रशिक्षण में राजनीतिक दलों, बीएलओ और प्रशासन को दी गई जिम्मेदारी, लोकतंत्र की मजबूती…
हरिद्वार: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू होने के बाद हलाला और तीन…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Former governor of Maharashtra and former chief minister of Uttarakhand,…
चार साल में 30 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…