Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में आंगन में खेल रहे मासूम को उठा ले गया गुलदार, घर से दूर मिला शव – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

In Uttarakhand, a leopard carried away an innocent child playing in the courtyard, his body was found far from the house

Latest posts by Sapna Rani (see all)घनसाली। भिलंगना विकासखंड के हिंदाव पट्टी में घर के आंगन में खेल रहे मासूम को गुलदार उठा ले गया। उसका क्षत-विक्षत शव घर से लगभग 50 मीटर दूर मिला। पिछले तीन माह में गुलदार क्षेत्र में दो बच्चों की जान ले चुका है। जबकि, जिले में इस वर्ष गुलदार के हमले की 11 घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें तीन लोगों की जान गई। इससे ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश है। घटना पुर्वाल गांव की है।यहां रहने वाले अमरू लाल की बेटी मंजू का विवाह पास के ही बण गांव में हुआ है। कुछ दिन पहले मंजू तीन वर्षीय बेटे राज के साथ मायके आई थी। यहां रविवार शाम लगभग छह बजे राज आंगन में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। बच्चों के शोर बचाने पर घर के सदस्य बाहर आए, लेकिन तब तक गुलदार बच्चे को ले जा चुका था।

Exit mobile version