देहरादून |गुंजन हत्याकांड के आरोपित आकाश कुमार को जब मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, तो वहां मौजूद अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। जैसे ही आरोपित कोर्ट परिसर में पहुंचा, वकीलों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और किसी तरह आरोपित को वकीलों के बीच से निकालकर सुरक्षित रूप से न्यायालय कक्ष के भीतर पहुंचाया। इस दौरान कुछ समय के लिए कोर्ट परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
युवती की नृशंस हत्या से पूरे शहर में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पुलिस की कथित सुस्ती और समय रहते सख्त कार्रवाई न होने के कारण यह दर्दनाक घटना हुई। अधिवक्ताओं का गुस्सा भी इसी जनाक्रोश को दर्शाता है।
कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित आकाश कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
Post Views: 2
Post navigation
नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…