देहरादून, भारतीय शास्त्रीय संगीत की मधुर स्वर लहरियों से ग्राफिक एरा का परिसर सराबोर हो गया। ग्राफिक एरा और स्पिक मैके के संयुक्त आयोजन में बनारस घराने के प्रख्यात शहनाई वादक पंडित अश्वनी शंकर ने अपनी शहनाई की सुरमयी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में आयोजित शहनाई रेसिटल में पंडित अश्वनी शंकर ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। शहनाई की मधुर तान और शास्त्रीय रागों की गहराई ने पूरे वातावरण को संगीत की सुरमयी अनुभूति से भर दिया। इस विशेष प्रस्तुति में तबले पर आनंद शंकर ने पंडित अश्वनी शंकर का साथ दिया। वहीं योगेश शंकर ने सहायक शहनाई और कांता प्रसाद ने सुर शहनाई पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
लक्सर। चरखी गोदाम में बुजुर्ग समेत दो लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और…
देहरादून। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम…
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया विधिवत शिलान्यास कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक…
देहरादून। क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई महिला काजल की हत्या का पुलिस ने…
देहरादून, : तुलाज़ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स (एसओएमसी) ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट…
देहरादून: उत्तराखंड में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।…