Categories: hindiUttarakhand

तमंचे, लाठी-डंडे और तलवारें तक चल गईं… उत्तराखंड में खनन माफियाओं के दो गुटों में संघर्ष – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)उधम सिंह नगर; उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के बाजपुर में खनन माफियों के होंसले इतने बुलंद हैं कि खनन माफिया बेखौफ होकर फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहें हैं. इसका नतीजा है कि खनन क्षेत्र में माफियों के दो गुटों के बीच फायरिंग के मामलों का ग्राफ दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है. खनन क्षेत्र में इन फायरिंग की घटनाओं को रोकने में पुलिस नाकामयाब साबित होती दिखाई दे रही है.ताजा मामला बाजपुर के कोसी नदी दाबका का है जहां खनन को लेकर दो पक्षों में तमंचे, लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं. इस घटना की एक लाइव वीडियो भी वायरल हुई है. घटना में एक पक्ष के छह लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में कई राउंड फायरिंग और वाहन चढ़ाने का भी आरोप लगाया गया है.आपस में चले लाठी-डंडे और तलवारेंआपको बता दें की गांव गुलजारपुर और बाजपुर के गांव गोबरा नई बस्ती के खनन कारोबारियों के बीच विवाद हो गया था. इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थक वहां आ धमके. देखते ही देखते दोनों पक्षों में तमंचे,लाठी-डंडे और तलवारें चल गईं. मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. इस घटना से खनन क्षेत्र में अफरातफरी मच गई. वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे. लोगों ने घायलों को बाजपुर के उप जिलाचिकित्सालय में भर्ती कराया. भजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बलविंदर सिंह, जयमल सिंह, गुरपेज सिंह और 20-25 अन्य लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.धारदार हत्यारों के साथ हुई मारपीटएसपी काशीपुर अभय प्रताप ने बताया कि भजन सिंह की तहरीर पर बलविन्दर सिंह, जयमल सिंह, गुरप्रीत सिंह और अन्य 20-25 व्यक्तियों के खिलाफ लाठी डंडों और धारदार हत्यारों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने को लेकर दर्ज किया गया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल एक 315 बोर का तमंचा बरामद किया गया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

41 minutes ago

आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के पुनर्निर्माण को 30 करोड़ जारी

प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों के लिये जिलावार जारी की धनराशि  प्रभावित विद्यालयों में निर्माण कार्य…

1 hour ago

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात

उत्तराखंड में 315 सड़कों के प्रस्तावों पर हुई चर्चा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत…

2 hours ago

CBSE Capacity Building Prog held at Asian School

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 10 Oct: The Asian School, Dehradun, hosted a two-day CBSE…

3 hours ago

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का सुप्रीम कोर्ट कूच, निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

देहरादून/नई दिल्ली: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’…

3 hours ago