Categories: hindiUttarakhand

देहरादून में फिर गोलियों की गूंज; जिम से बाहर निकलते वक्त युवक के सिर पर मारी गोली – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी दून में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। जोकि प्रॉपर्टी और खनन से जुड़ा काम करता था।
राजधानी में फिर गोलियों की गूंज से लोगों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार सुबह राजपुर रोड के पास कारोबारी की हत्या की खबर से दून के लोग एक फिर सहम गए। हत्यारोपी पैदल था। गोली मारकर वह फरार हो गया।
तीन दिन पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की है उससे इलाके में अफरातफरी है। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम देकर देहरादून पुलिस को खुली चुनौती दी है।
गुंजन हत्याकांड से सहमा था देहरादूनवहीं देहरादून शहर में बीती दो फरवरी को गुंजन हत्याकांड ने सनसनी फैला दी थी। दूल्हा बाजार में सुबह करीब 11 बजे आकाश ने गुंजन के गले पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी सलाखों के पीछे है, इस मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर रिकाॅर्ड समय में हत्यारोपी आकाश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या, विकासनगर में छात्रा मनीषा तोमर की हत्या और तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या जैसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
वहीं, 29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। 18 वर्षीय छात्रा का शव 29 जनवरी की रात ढालीपुर स्थित शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में मिला था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

26 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago