ग्वालदम-वाण सड़क निर्माण: मुख्यमंत्री के फैसले से देवाल में आक्रोश, पुतला दहन – पर्वतजन

गिरीश चंदोला / चमोली
ग्वालदम से तपोवन तक बनने वाली जनरल स्टाफ सड़क के ग्वालदम से वाण तक निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को दिए जाने के मुख्यमंत्री के बयान पर देवाल ने आक्रोश ,मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
चमोली बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर ग्वालदम से देवाल वाण -तपोवन तक स्वीकृत जनरल स्टाफ सड़क के ग्वालदम से वाण तक निर्माण और रख रखाव का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को ही देने का अनुरोध किया था अब मुख्यमंत्री के इस अनुरोध का देवाल विकासखण्ड में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है देवाल के स्थानीय लोगो और जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क के निर्माण का जिम्मा लोनिवि की बजाय बीआरओ के ही पास देने की मांग की है

चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ग्वालदम-वाण सड़क निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को देने के बयान पर देवाल में जोरदार विरोध हुआ। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से विभाग के पास होने के बावजूद सड़क की स्थिति बदहाल है। गड्ढों से पटी सड़क के कारण आवाजाही मुश्किल हो रही है। लोगों का कहना है कि बीआरओ को जिम्मा सौंपने से गुणवत्ता और बेहतर सड़क की उम्मीद थी, लेकिन मुख्यमंत्री के फैसले से उनकी आशाएं टूट गई हैं।
ग्वालदम-तपोवन जनरल स्टाफ सड़क गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने वाली और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। चारधाम यात्रा के लिए भी इसका बड़ा महत्व है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क निर्माण का जिम्मा बीआरओ को ही दिया जाए। ऐसा न होने पर सर्वदलीय आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
आक्रोशित स्थानीय लोगो ने इस मुद्दे पर बाजार क्षेत्र में रैली निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन भी किया स्थानीय लोगो ने लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 50 वर्षों से अधिक समय से देवाल वाण सड़क लोक निर्माण विभाग के जिम्मे है और सड़क की स्थिति आज भी बदहाल है सड़क गड्ढों से पटी पड़ी है ऐसे में बीआरओ को जनरल स्टाफ सड़क के निर्माण का जिम्मा सौंपे जाने से क्षेत्रवासियों को एक बेहतर और आवाजाही के लिए सुरक्षित सड़क की उम्मीद जगी थी और सड़क के निर्माण में गुणवत्ता रखी जाने की आस भी जगी थी ,लेकिन अब दोबारा मुख्यमंत्री धामी द्वारा इस मोटरमार्ग के ग्वालदम से वाण तक के 60 किमी के निर्माण और भविष्य में रख रखाव का जिम्मा लोनिवि को सौंपे जाने से स्थानीय लोगो मे आक्रोश पनप रहा है स्थानीय लोगो का कहना है कि ग्वालदम से तपोवन तक बनने जा रही जनरल स्टाफ गढ़वाल और कुमाऊँ को जोड़ने वाली और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क है!
साथ ही यह सड़क चारधाम यात्रा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण सड़क है ऐसे में बीआरओ की बजाय लोनिवि को सड़क निर्माण और रख रखाव का जिम्मा सौंपा जाना दुर्भाग्यपूर्ण है ,स्थानीय लोगो ने जल्द से जल्द जनरल स्टाफ सड़क निर्माण का जिम्मा बीआरओ को सौंपने की मांग की है साथ ही जल्द इस पर उचित समाधान न निकालने पर सर्वदलीय उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है!
 
चमोली – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ग्वालदम-वाण सड़क निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को देने के बयान पर देवाल में जोरदार विरोध हुआ। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने रैली निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि पिछले 50 वर्षों से विभाग के पास होने के बावजूद सड़क की स्थिति बदहाल है। गड्ढों से पटी सड़क के कारण आवाजाही मुश्किल हो रही है। लोगों का कहना है कि बीआरओ को जिम्मा सौंपने से गुणवत्ता और बेहतर सड़क की उम्मीद थी, लेकिन मुख्यमंत्री के फैसले से उनकी आशाएं टूट गई हैं।
ग्वालदम-तपोवन जनरल स्टाफ सड़क गढ़वाल-कुमाऊं को जोड़ने वाली और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। चारधाम यात्रा के लिए भी इसका बड़ा महत्व है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सड़क निर्माण का जिम्मा बीआरओ को ही दिया जाए। ऐसा न होने पर सर्वदलीय आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

Sapna Rani

Recent Posts

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

7 minutes ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

26 minutes ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

32 minutes ago

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…

1 hour ago

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया इस्तेमाल – myuttarakhandnews.com

बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…

2 hours ago

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital ramnagar dowry death case kohinoor | my uttarakhand news

Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…

2 hours ago