Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में H3N2 वायरस की दस्तक, 12 पॉजिटिव, मचा हडकंप – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। दिल्ली मुंबई के बाद अब हल्द्वानी में भी एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस ने दस्तक दी है। डाॅ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) की वेनेरियल रोग अनुसंधान प्रयोगशाला (वीडीआरएल) लैब की जांच में पिछले दो माह के भीतर 12 मरीज पाॅजिटिव मिले हैं। कुछ समय पहले चार मरीजों काे एसटीएच में भर्ती कर उपचार भी किया गया। डाॅक्टरों ने बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
राजकीय मेडिकल कालेज के अधीन एसटीएच की वीडीआरएल लैब में शहर के विभिन्न अस्पतालों से इंफ्लूएंजा टेस्ट के लिए सेंपल पहुंचते हैं। इनकी जांच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के तहत निश्शुल्क की जाती है। इसके सैंपल गले से लिए जाते हैं। इसमें मोलिक्यूलर टेस्टिंग के बाद इंफ्लूएंजा वायरस के टाइप की पुष्टि होती है।
मेडिकल काॅलेज के माइक्रोबायोलोजी विभाग के एचओडी डा. उमेश ने बताया कि जुलाई माह में कुल 109 सैंपल टेस्ट की जांच की गई। इस दौरान सात मामले पाॅजिटिव निकले। इसमें से छह मरीजों में एच3एन2 वायरस की पुष्टि हुई, जबकि एक मरीज कोविड पाॅजिटिव निकला था। अगस्त माह में 104 सेंपल की जांच हुई। इसमें भी छह सेंपल इंफ्लूएंजा पाॅजिटिव मिले है। अब मिले 12 पाॅजिटिव मरीजों में करीब चार मरीज एसटीएच में भर्ती भी रहे। चिकित्सकाें के अनुसार जिनका उपचार पूरा हो गया है।
यह होते है एच3एन2 इंफ्लूएंजा के लक्षण
– तेज बुखार– खांसी– शरीर में दर्द– पेट दर्द– गले में खराश– कमजोरी– उल्टी– आंख में दर्द
तेज बुखार होने पर डाक्टर लें परामर्श- डा. कुंवर
बेस अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डाॅ. एसएस कुंवर ने बताया कि एच3एन2 इंफ्लूएंजा वायरस से बचाव के लिए सफाई का ध्यान रखना होता है। ऐसे में कोई भी काम करने के बाद अपने हाथों को साबुन से जरूर धोऐं। इसके साथ ही भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से पहले मास्क पहनें। यदि कोई इस वायरस से संक्रमित है तो उस व्यक्ति से दूरी बनाएं। खांसी जुकाम आने पर मुंह को अवश्य ढंकें। तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें। ज्यादा तेज बुखार होने या सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

57 minutes ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

1 hour ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

4 hours ago