देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं ने शनिवार को जमकर धमाल मचाया। रेडियो मिर्ची, हीरो मोटर्स, रेडमी और फिटनेस हब द्वारा प्रायोजित हैप्पी आवर्स मूमेंट में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर अवसर मिला। कार्यक्रम में लगातार एक के बाद एक स्टेज प्रदर्शनों ने युवा धड़कनों की दिलों को देर शाम तक तेज़ किए रखा।
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एंड हैल्थ साइंसेज के खेल मैदान में हैप्पी आवर्स मूमेंट के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज ने शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दीवान, कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी, विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह, कुलानुशासक एवम् प्रवक्ता मनोज तिवारी एवम् कार्यक्रम संयोजक डाॅ सुमन विज ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने कहा कि वर्तमान शिक्षा नीति की यह मांग है कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास पर फोकस किया जाए। ऐसे कार्यक्रम उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं व उनके समग्र विकास में मददगार बनते हैं।
इस अवसर पर भारी संख्या में उपस्थित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने गीत संगीत, स्लोगन प्रतियोगिता, जोक, कविता पाठ, रैम्प वॉक आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर उत्साह दिखाया। आज की इस प्रतियोगिता में स्कूल आफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज से उदय रोहिल्ला को मिस्टर फ्रेशर चुना गया, वहीं संजना को मिस दीवा का खिताब दिया गया। साथ ही स्कूल आफ नर्सिंग से नैनिशा मिस फ्रेशर एवं प्रीति नेगी को एक्ने स्टार घोषित किया गया।
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण समेत हजारों छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Reacting sharply to the statement of Samajwadi Party president, Akhilesh…
देहरादून। देहरादून के एक निजी स्कूल में छात्रा से कथित छेड़छाड़ के मामले में शनिवार…