रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून में रविवार को दिन भर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही। बादलों के मंडराते रहने से गर्मी का एहसास भी कम हुआ। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों में इन दोनों बारिश न होने के कारण तापमान में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। वहीं पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश का क्रम शुरू हो गया है। ऊंची चोटियों पर बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट आई है।
चमोली और बागेश्वर में गिरेंगे ओलेमौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट है।
1 अप्रैल तक ऐसा ही बना रहेगा मौसमसाथ ही 3300 मीटर या से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है । इसके अलावा प्रदेश के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 1 अप्रैल तक मौसम इसी तरह से बने रहने की संभावना है।
केदारनाथ में गिरी बर्फइससे पहले रविवार को केदारनाथ में बर्फबारी हुई। चमोली में मौसम खराब बना हुआ है। श्रीनगर में सुबह से बादल छाए रहे। इन पर्वतीय इलाकों में अधिकतम तापमान में कमी आने से लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा है। देहरादून समेत मैदानी इलाकों में बादलों का डेरा छाया हुआ है। घने बादलों के बीच बारिश के आसार हैं।मसूरी में पर्यटकों की भीड़ बढ़ी
पहाड़ों की रानी मसूरी में दोपहर बाद हल्की बारिश ने पर्यटकों का दिल खुश कर दिया। ठंडी हवाओं ने पूरे माहौल को खुशनुमा कर दिया। खासकर मॉल रोड और कैंपटी फॉल जैसे स्थानों पर पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है।
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…
एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…