नैनीताल (हल्द्वानी)। हल्द्वानी में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल जिले की हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
यह मामला कोतवाली हल्द्वानी क्षेत्र के वार्ड संख्या-55 मानपुर उत्तर का है, जहां 4 जनवरी 2026 की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतक के परिजन पीयूष लोहनी पुत्र कैलाश चंद्र लोहनी, निवासी जज फार्म मुखानी की शिकायत पर पूर्व में बीजेपी से निष्कासित पार्षद अमित बिष्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 352 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अमित बिष्ट को महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपी के 19 वर्षीय पुत्र जय बिष्ट की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 जोड़ी गई। इसके बाद 5 जनवरी 2026 को पुलिस ने बरेली रोड स्थित होंडा शोरूम तिराहे से जय बिष्ट को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि बरामद पिस्टल आरोपी अमित बिष्ट के नाम की थी, जिसे बिना वैध अनुमति के रखने के आरोप में जय बिष्ट के खिलाफ आयुध अधिनियम की धारा 30 के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में मुख्य आरोपी अमित बिष्ट ने हत्या की वजह पुराने आपसी विवाद को बताया है।
फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद हथियारों के साथ न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…