हल्द्वानी (नैनीताल) : रामलीला देखने के दौरान गोली मार हत्या के मामले में मृतक उमेश नैनवाल का चचेरा भाई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी मे 7 अक्टूबर 2024 की रात कमलुआगांजारामलीला पंडाल में तब अफरातफरी मच गयी जब लगभग 10.50 उमेश नैनवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गयी ।बताया जा रहा है कि उमेश नैनवाल का बेटा उस समय स्टेज पर परशुराम का रोल कर रहा था ।मामले में उमेश नैनवाल के भाई दिनेश नैनवाल का नाम सामने आया था ।दिनेश नैनवाल अपने साथी दीपक बुधानी के साथ मौके से भाग गया था ।
दिनेश की तलाश पुलिस लगातार कर रही थी उसी क्रम में आज चौकी लामाचौड क्षेत्र में फार्मग्रिल रेस्ट्रोरेन्ट के पास अपराधी को पकड़ लिया गया ।
ये थी हत्या की वजह – दिनेश नैनवाल ने बताया कि उसके चाचा हेम चन्द्र नैनवाल जिनकी मृत्यु 3-4 महीने पहले हुए थी । उनकी लगभग 18-19 बीघा जमीन पूरनपुर थी ।
उनका कोई वारिस ना होने के कारण सभी नैनवाल परिवार व रिश्तेदारो ने तय किया कि उस जमीन को स्कूल या पार्क या किसी सामाजिक संस्था को दान कर देंगे ।
लेकिन मृतक उमेश नैनवाल के कारण आपत्ति जताने से ये फैसला नहीं हो सकता और दिनेश व उमेश के बीच विवाद हो गया । इसलिए पहले से खार खाये अपराधी ने उमेश को रामलीला के दौरान गोली मार दी ।
देहरादून : ड्रग्स माफियाओं की आयी शामत ! सिर्फ जैल नहीं ड्रग्स बेच कमाई अवैध संपत्ति भी होगी फ्रीज

Post Views: 5

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks