Haldwani News: शादी में जाने से मना किया तो महिला ने दे दी जान, पति और पत्नी के बीच हुआ था विवाद – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र के बसानी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की जांच में सामने आया कि महिला शादी में जाना चाहती थी। पति के मना करने पर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।देवेंद्र आर्य फतेहपुर के बसानी में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि उनकी पत्नी मीना आर्या (35) परिवार में किसी की शादी में जाने की जिद कर रही थीं। इस पर पति ने मना कर दिया। 31 मई को इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी वजह से मीना ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख पति ने परिवार के अन्य लोगों के साथ पत्नी को एसटीएच में दाखिल कराया यहां तीन दिन तक उसका इलाज चला।सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी दिनेश जोशी ने बताया कि महिला के जहर खाकर जान देने का मामला जांच में सामने आया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks