8 फरवरी 2024 को उत्तराखंड के इतिहास में एक काला दिन है ,जैसा कि सभी को मालूम है बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की ।इस घटना क्रम में 70 से अधिक ज्ञात तथा 500 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ़ -21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये थे ।एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना की जांच के लिये टीमों का गठन किया ।पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी ,जिसमे से 58 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये थे , 9 भगोड़े मुख्य आरोपियों के पोस्टर जारी कर उनकी संपत्ति कुर्क की जा रही है ।इसी कडी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 10 उपद्रवियों को आज गिरफ्तार किया गया है। इनको मिला अभी तक पुलिस कार्यवाही में कुल 68 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।ये अपराधी 
. शहराज हुसैन पुत्र अशफाक हुसैन, उम्र-29 वर्ष निवासी नई बस्ती निकट नमरा मैरिज हॉल के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।.मौ० वसीम पुत्र अब्दुल गफ्फार उम्र 35 वर्ष निवासी नई बस्ती निकट ताज मस्जिद के पास थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल।
. नाजिम पुत्र मो0 उमर निवासी- नई बस्ती बनभूलपुरा उम्र- 30 वर्ष. मो0 उजैर पुत्र मो0 तुफैल निवासी- लाईन न0 -11 आजादनगर उम्र- 23 वर्ष
Post Views: 9
Post navigation

