Categories: hindiUttarakhand

हल्द्वानी हिंसाः कौड़ियों के भाव बेची करोड़ों की जमीन, मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के गंदे खेल का पर्दाफाश – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हिंसा के जख्म अब भी हरे हैं. लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं. हल्द्वानी की ये हालत सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने की वजह से हुई है. इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक कई सालों से सरकारी जमीन हथिया कर, इसे कौड़ियों के भाव बेच रहा था. बनभूलनपुरा में जिस मस्जिद-मदरसे को ध्वस्त किया गया, वो भी सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना था. आइये आपको बताते हैं अब्दुल मलिक के काले कारनामे के बारे में.50 रुपए के स्टांप पर बेची करोड़ों की जमीनभूमाफिया अब्दुल मलिक ने बनभूलनपुरा की सरकारी संपत्ति पर सिर्फ अवैध रूप से मस्जिद मदरसा नहीं बनवाया बल्कि 50 रुपए के स्टांप पर करोड़ो की सरकारी जमीन भी सैकड़ों लोगों को बेची. दो दिन पहले हल्द्वानी में मलिक का बगीचा नाम की सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और मस्जिद के ध्वस्तीकरण के बाद हिंसा भड़की थी. मलिक का बगीचा नाम से जाने जानी वाली कई एकड़ में फैली करोड़ो रुपए की सरकारी जमीन आरोपी अब्दुल सिर्फ 50 रुपए के स्टांप पर बेच रहा था. ये जमीन एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों लोगों को बेची गई थी.2017 से जारी था अवैध कब्जे का सिलसिलाअब्दुल मलिक और उसके साथियों का सरकारी जमीन बेचने का सिलसिला 2017 से चल रहा था. 2014 में मलिक का बगीचा नाम की सरकारी संपत्ति बिलकुल खाली थी. 2017 के बाद से यहां मस्जिद, मदरसा और अन्य मकान बनाए गए. मकानों के बनने और प्लॉटिंग का सिलसिला भी शुरू हुआ.अब्दुल मलिक ने लोगों को उकसायाहल्द्वानी नगर निगम के आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अवैध रूप से सरकारी संपत्ति को बेचने का खेल अब्दुल मलिक चला रहा था. सिंडीकेट चलता रहे, इसके लिए मस्जिद और मदरसे की मजहबी आड़ ली गई थी. 8 फरवरी को हुई हिंसा के पीछे भी सरकारी जमीन की खरीद फरोख्त वाला ही सिंडीकेट था. अब्दुल मलिक ने लोगों को मजहब नाम पर हिंसा के लिए उकसाया ताकि उसका सरकारी जमीन को बेचने का खेल चलता रहे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 minutes ago

देहरादून में स्वच्छता अभियान: 40 टन कूड़ा उठाया, डीएम ने खुद संभाली सफाई की कमान

दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…

12 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान: 1,600 पदों पर जल्द भर्ती, थानों का बजट ₹4 करोड़ से बढ़कर ₹8 करोड़ – myuttarakhandnews.com

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…

14 minutes ago

उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से फिर करवट लेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी – myuttarakhandnews.com

मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…

21 minutes ago