हिंसा में घायल दो महिला सब इंस्पेक्टर ने अतिक्रमण मुक्त जमीन पर पुलिस चौकी का किया श्रीगणेश
अभी तक कुल 36 उपद्रवियों को भेजा जेल
छह उपद्रवियों को अवैध तमंचे व जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
41 शस्त्र धारकों के निरस्त शस्त्र थाने में जमा अतिक्रमण स्थल पर नयी पुलिस चौकी की हुई स्थापना
हल्द्वानी। वनभूलपुरा में मुक्त कराए गए अवैध अतिक्रमण वाली जगह पर नयी पुलिस चौकी स्थापित कर दी गयी है। सीएम की घोषणा के 24 घण्टे के चौकी की स्थापना की गई। हिंसा में घायल दो महिला दारोगाओं ने नयी पुलिस चौकी का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस ने P अतिक्रमण स्थल पर पुलिस चौकी स्थापित की । इस दौरान योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमांयू परिक्षेत्र मौजूद रहे। चौकी में एक उ0निरीक्षक व चार सिपाहियों की तैनाती की गयी है ।
मौके पर पीएसी व अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किये गये हैं। इस जगह थाने के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है। भविष्य में सभी राजकीय कार्य उक्त चौकी से ही सम्पादित किये जायेंगे। गौरतलब है कि बीते आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में तीन अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।
हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 ने हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। इससे पूर्व, पुलिस टीमों 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये । इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार को 6 उपद्रवियों को 2 अवैध तमंचे, 6 जिन्दा कारतूस व 2 खोखे के साथ गिरफ्तार किया ।
▪️ मु0अ0सं0-21/24 में1. शोएब पुत्र बब्बू खां नि0 लाईन न0-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष2. भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि0 वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र-28 वर्ष।3. समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि0 वार्ड न0-15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष के कब्जे से 1 तमन्चा (12 बोर), 03 कारतूस जिन्दा व 02 खोखे।
▪️ मु0अ0सं0-22/24 में अभियुक्त 1. जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी नि0 ताज मस्जिद, बनभूलपुरा के कब्जे से 1 तमन्चा (315 बोर), 03 कारतूस जिन्दा।
▪️ मु0अ0सं0-23/24 में अभियुक्तगण 1. साहिल अन्सारी पुत्र मतलूब अन्सारी नि0 मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा,उम्र-19 वर्ष।2. शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज नि0 इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा, उम्र-26 वर्ष।
इसके अतिरिक्त उक्त हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाईसैन्स धारकों के शस्त्र लाईसैन्स निरस्त किये जाने के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 41 शस्त्र जमा किये गये हैं।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…