हंस फाउंडेशन ने ग्राम पंचायत गवाना में लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 40 मरीजों ने लिया लाभ – myuttarakhandnews.com

 
सतपुली/टिहरी गढ़वाल,  द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल, सतपुली (पौड़ी गढ़वाल) के तत्वावधान में ग्राम पंचायत गवाना में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य एवं नेत्र संबंधी जांच का लाभ उठाया।

शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल नेगी द्वारा मरीजों की जांच की गई। शिविर के दौरान कुल 40 मरीजों की ओपीडी की गई, जिनमें से 10 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 16 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा 14 लोगों को चश्मे प्रदान किए गए।

शिविर के सफल आयोजन में सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनिल प्रसाद भट्ट का विशेष सहयोग रहा। साथ ही ग्राम प्रधान गवाना श्री राजेंद्र सिंह राणा ने शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
 
शिविर के समापन पर स्थानीय ग्रामीणों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए द हंस हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 19 उपनिरीक्षक और तीन अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। जिला पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग की…

8 minutes ago

चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ‘सर्वशक्ति सी.एल.एफ. तुल्याड़ा’ के ग्राम मल्ली स्थित कलेक्शन सेंटर का…

11 minutes ago

हरिद्वार में लुटेरी दुल्हन गैंग का खुलासा, शादी के बाद नशीला पदार्थ खिलाकर लूट; पांच गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। हरिद्वार जिले में शादी के नाम पर युवक को कथित तौर पर जाल में…

14 minutes ago

मोहब्बेवाला में फिर हादसा, ईंटों से लदा ट्रक गर्ल्स हॉस्टल में घुसा; टली बड़ी घटना – myuttarakhandnews.com

देहरादून। थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र के मोहब्बेवाला में एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। शुक्रवार…

20 minutes ago

मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया…

34 minutes ago