Categories: hindiUttarakhand

बादल फटने से उत्तराखंड में बिगड़े हालात: रुद्रप्रयाग का हनुमान मंदिर डूबा, केदारघाटी में बहे घर, नेशनल हाईवे बंद… – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में लगातार बारिश, बादल फटने और भूस्खलन ने हालात बिगाड़ दिए हैं. कई गांव कट गए हैं और घर बह गए हैं. नेशनल हाईवे यानी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हैं. नदियां खतरे का निशान पार कर चुकी हैं. कुदरत के कहर के बीच कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. मौसम की मार से प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव अभियान जारी है. उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है. चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में नदियां उफान पर हैं. तमाम इलाके सैलाबी संकट से घिरे हुए हैं.
रुद्रप्रयाग में उफान पर अलकनंदा और मंदाकिनी नदियांअलकनंदा और मंदाकिनी नदियां शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को खतरे का निशान पार कर गई हैं. नदी का पानी घरों तक घुस गया है. रुद्रप्रयाग का हनुमान मंदिर भी डूब गया है. केदारघाटी के तालजामन, बड़ेथ और लवारा गांवों में घर बह गए हैं. लवारा में मोटर पुल भी नदी की भेंट चढ़ गया है. छेनागाड़ बाजार में दुकानें, वाहन और घर मलबे में दब गए हैं. 6 लोगों के लापता होने की खबर है. इसके अलावा बसुकेदार क्षेत्र में बादल फटने से खेत, मकान और सड़कें तबाह हो गई हैं. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें राहत-बचाव में जुटी हैं.
लगातार बारिश से चमोली में जगह-जगह नुकसान हुआ है. कर्णप्रयाग के पास कालेश्वर में पहाड़ से मलबा घरों में घुस गया है. बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग, कमेड़ा, पागलनाला, जिलासू और भनेरपानी में बंद है. देवाल तहसील के मोपाटा गांव में बादल फटा है. जिसमें 2 लोग लापता, 2 घायल और करीब 20 पशु दब गए हैं. जोशीमठ में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

27 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

34 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

40 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

2 hours ago