देहरादून, “हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग” का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पुलिस लाइन, देहरादून में सुबह 6:00 बजे शुरू हुए इस आयोजन ने शहर को ऊर्जा, स्वास्थ्य और सामुदायिक सहभागिता का एक अनूठा संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर सौरभ थपलियाल एवं कैंट विधानसभा की विधायक सविता कपूर रहे। साथ ही न्यायमूर्ति राजेश टंडन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे शहर में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस फिटनेस उत्सव में 5 किमी, 2 किमी और 400 मीटर की विभिन्न रन कैटेगरी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विशेष रूप से “रन टू सेव काउ” संदेश के साथ आयोजित दौड़ ने सामाजिक सरोकार को भी मजबूती दी।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्म-अप से हुई, जिसके बाद अलग-अलग समय पर दौड़ों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके पश्चात योग एवं मैट पिलाटेस सत्र, ज़ुम्बा और भांगड़ा जैसी गतिविधियों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। बच्चों के लिए विशेष मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की गईं।
आयोजन का सफल संचालन अलोकीता जैन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें अरिहंत जैन, सृष्टि जैन, सीमा जैन, डॉ. शैलेंद्र कौशिक, अनामिका जिंदल, निमिषा जैन, अक्षिता जैन, सम्यक जैन और रोहन शर्मा सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
प्रतिभागियों को टी-शर्ट, रिफ्रेशमेंट और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।
यह आयोजन न केवल फिटनेस को बढ़ावा देने का माध्यम बना, बल्कि देहरादून के नागरिकों को एक साथ जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी सशक्त मंच साबित हुआ।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…