HARIDWAR NEWS : हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों श्रद्धालु दूर-दूर से हरिद्वार पहुंचकर गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है, हर तरफ हर-हर गंगे के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है। कार्तिक पूर्णिमा को लेकर पहले से ही तैयारियां पूरी कर ली गई थी। चाहे वह स्नान को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से हो, या फिर उनके आवागमन को लेकर सभी तैयारियों को एक दिन पहले तक अंतिम रुप दे दिया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरों से हर घाट पर पुलिस की पैनी नजर है, इसके साथ ही स्नान के दौरान किसी प्रकार का कोई हादसा न हो उसको लेकर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।
सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुनानक जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गुरुद्वारा गुरूसिंह सभा रेसकोर्स में माथा टेका, और प्रदेशवासियों व विशेष रूप से सिख समुदाय को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उनका जीवन हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव एवं आपसी एकता को बढावा देने की प्रेरणा देता है।
सिमरन बिंजोला
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…
Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…