हरिद्वार : हरी का द्वार यानी हरिद्वार , आध्यात्म के लिए प्रसिद्ध हरिद्वार में कई मंदिर,मठ, गंगा घाट, आश्रम और हिन्दू धर्म से जुड़ी कई विशेषतायें जुड़ी है ।कई विश्वप्रसिद्ध मंदिर और आश्रम यहाँ है , इन मंदिर आश्रमों में अकुल संपति और वर्चस्व भी खूब है ।जिस कारण अब यहां कई अपराधी भी जन्म ले रहे है ।
ताजा मामला कनखल के बाल्मीकि आश्रम से जुड़ा है जहाँ 27 सितंबर 2024 को एक साध्वी( वादिया) ने अशोक कुमार वर्मा (वतर्मान में बैरागी कैम्प) के विरुद्ध वादिया को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अंतरंग वीडियो बनाने व अश्लील मैसेज वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कारवाई ।
वादिया ने बताया कि पूर्व में दोनों ही स्वर्गीय स्वामी नित्यानंद के कनखल स्थित बाल्मीकि आश्रम में रहते थे ,जहाँ के महंत नित्यानंद की मृत्यु कोविड के दौरान वर्ष 2021 में हो गयी ।उनके ही षोडशी भंडारे के दिन दोनों की मुलाकात पहली बार हुई और अच्छी बातचीत होने लगी
महंत की मृत्यु के बाद वाल्मीकि आश्रम के ट्रस्ट ने पीड़िता/साध्वी को अध्यक्ष चुना , तो साध्वी वादिया ने तुरंत ही अशोक कुमार वर्मा को ट्रस्ट का महासचिव बना दिया ।अध्यक्ष व महासचिव होने के कारण दोनों की आश्रम में रहते थे जहां दोनों की नजदीकियां बढ़ गईं ।लेकिन वक्त के साथ दोनों के रिश्तो में तब तनाव आने लगा जब अशोक वर्मा ख़ुद को आश्रम की गद्दी का दावेदार बनने लगा ।इसलिए वादिया ने अपनी गद्दी पर खतरा समझ 2022 मे स्वामी नित्यानंद की पहली पुण्यतिथि पर अशोक को महासचिव के पद से हटा दिया साथ ही बेज्जत कर आश्रम से बाहर भी कर दिया ।अशोक ने अपने संबंधों का हवाला दे कर आश्रम में घुसने की कोशिश की लेकिन वादिया ने मना कर दिया ।सजे बाद भी 1 वर्ष तक वह ट्रस्ट में कोई महत्वपूर्ण दायित्व पर नहीं रहा । अपबे इस नुकसान से खुंदक खा कर उसने वादिया और खुद के अंतरंग वीडियो व अश्लील मैसेज व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए।
अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा शादीशुदा बीबी बच्चों वाला व्यक्ति है , वह 10 वर्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट (उत्तर प्रदेश) में प्रैक्टिस कर चुका है ।सांसारिक मोहमाया से मन उचाट होने के कारण वह साधु संतों की सेवा करने लगा और बाद में सब कुछ छोड़कर आश्रम में आगया ।परन्तु कुछ वर्षों में ही आश्रम की धन दौलत और चकाचौंध ने उसे लालची बना दिया ,साथ ही वह साध्वी के साथ सम्बंध में आगया ।वकालत करने के कारण उसे सभी कानूनी दांव-पेंच एवं पुलिस के रास्तों के बारे में पता था ।
साध्वी के वीडियो मैसेज वायरल करने के बाद सभी मोबाइल , इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बन्द कर , बारबार पता बदलने लगा ।
लेकिन आखिरकार वहअशोक कुमार वर्मा 3 नवंबर 2024 को बजरीवाला, बैरागी कैम्प से उस मोबाइल जिससे अश्लील वीडियो वायरल किया गया था के साथ पुलिस टीम के हाथ लग गया जिसका नेतृत्व जूही मनराल कर रही थी ।अभियुक्त अशोक कुमार वर्मा पुत्र लाल मणी वर्मा निवासी गांव सबरी नई दशमी कोतवाली मिर्जापुर मु0नगर उत्तर प्रदेश हाल पता बजरीवाला बैरागी कैम्प थाना कनखल हरिद्वार।इस घटना से ये सवाल जरूर जहन में उठ रहा है कि दुनिया की मोह माया से दूर रहने का संदेश देने वाला साधु समाज ख़ुद किस दलदल में फंसा है कहना मुश्किल है ।
Post Views: 1
Post navigation
पहाड़ी इलाकों में जानवरों का यूंहीं टहलते हुए दिख जाना शहरी इलाकों की तुलना में…
रामनगर:नैनीताल जिले के रामनगर में नेशनल हाईवे-309 पर चिल्किया के पास एक भीषण सड़क हादसा…
देहरादून: दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष…
देहरादून; उत्तराखंड में अब हर परिवार को ‘देवभूमि परिवार आईडी’ मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 31 Oct: BJP has termed the Opposition’s ‘Jan Mahabhiyog’ campaign…
my uttarakhand news Bureau Uttarkashi, 31 Oct: The rescue operation to evacuate trekkers and support…