हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार, सकुशल सम्पन्न हुई कांवड़ यात्रा –

हरिद्वार,। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष और आस्था के सैलाब के बीच कांवड़ मेला-2026 मंगलवार को निर्विघ्न, सकुशल एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। कांवड़ मेले के अंतिम दिन भी धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों कांवड़ियों ने हरकी पैड़ी एवं अन्य गंगाघाटों से पवित्र गंगाजल उठाया और अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कांवड़ मेले के अंतिम दिन 36 लाख 62 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर अंतिम दिन तक कुल 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगाजल लेने के लिए हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर कांवड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। भगवा रंग में रंगी धर्मनगरी में चारों ओर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे।अंतिम दिन भी प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा कांवड़ियों की सुविधाओं को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं बनाए रखी गईं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ व्यवस्थाओं को संभाला। पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से विशाल कांवड़ मेले का सफलतापूर्वक समापन हुआ।कांवड़ यात्रा के सकुशल सम्पन्न होने के साथ ही धर्मनगरी ने एक बार फिर देश-दुनिया को आस्था, अनुशासन, सेवा और सनातन संस्कृति की विराट शक्ति का संदेश दिया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में विकास को सांस्कृतिक पहचान,…

22 minutes ago

अलंकार ज्वैलर्स के ग्रैंड प्रीव्यू में दिखी पहाड़ी विरासत और आधुनिक डिजाइनों की झलक –

 देहरादून। उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वैलरी और आधुनिक डिजाइनों को नई पहचान देने की दिशा में…

42 minutes ago

लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा उद्यानिकी और आधुनिक कृषि…

1 hour ago

कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव

अल्मोड़ा: मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास डंपर दुर्घटना में…

2 hours ago

कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव

अल्मोड़ा: मोहान से करीब 10 किलोमीटर पहले कुमेरिया डेन रिजॉर्ट के पास डंपर दुर्घटना में…

2 hours ago