HARIDWAR : 17 दिन बाद हरकी पैड़ी पर आयी गंगाजी, श्रद्धालुओं ने जमकर लगाई डुबकी | HNN 24×7

HARIDWAR NEWS :  लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हरकी पैड़ी पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाट पर रौनक लौट आई है। करीब 17 दिन बाद हरकी पैड़ी पर गंगा का प्रवाह सामान्य हुआ है, जिससे स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ रही है। मंगलवार की सुबह से ही श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर पहुंचने लगे थे। सूर्योदय के साथ ही गंगा जल की धार देखकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। श्रद्धालुओं ने बताया कि बीते कई दिनों से हरकी पैड़ी पर गंगा का जलस्तर काफी कम हो गया था, जिससे स्नान करना मुश्किल हो गया था। अब गंगा के आने से धार्मिक वातावरण एक बार फिर जीवंत हो उठा है।
जलस्तर सामान्य होने से आरती और स्नान व्यवस्था में हुआ सुधार
 

स्थानीय प्रशासन और गंगा सभा के पदाधिकारियों के अनुसार, ऊपरी इलाकों से छोड़ा गया पानी हरिद्वार तक पहुंचने में कुछ दिन का समय लगा। जलस्तर सामान्य होने से आरती और स्नान व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। दरअसल हर साल वार्षिक बंदी के दौरान गंगनहर में साफ-सफाई, गेटों की मरम्मत की जाती है। जिसके चलते गंगनहर बंदी से हरकी पैड़ी पर आ रही गंगा की धारा रुक गई थी। स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब पानी आने से सभी में खुशी की लहर है।

 

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

21 seconds ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

29 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

1 hour ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

3 hours ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

3 hours ago