Subscribe for notification
Categories: hindiUttarakhand

हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत की पुलिस को नसीहत, जमीनों के मामले न पड़े, पुलिसिंग पर दें ध्यान – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने पुलिस को नसीहत दी है कि वह जमीनों के मामलों में न पड़े। इसके बजाए पुलिसिंग पर ध्यान दे तो बेहतर होगा। देहरादून समेत कई शहरों में सामने आए अपराधों पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र ने चिंता जताते हुए पुलिस को नसीहत दी। कहा कि पुलिस को जमीनों के मामलों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं लेनी चाहिए। यह राजस्व विभाग की जिम्मेदारी है।
जमीनों के मामलों पर राजस्व विभाग को फैसला करना चाहिए। अगर पुलिस इस पर बहुत ज्यादा ध्यान देगी तो इसका असर पुलिसिंग पर पड़ेगा। रावत ने ये भी कहा कि उत्तराखंड में हाल की घटनाएं चिंता पैदा करने वाली हैं क्योंकि उत्तराखंड एक शांत राज्य के तौर पर जाना जाता है।
राज्य की अच्छी इमेज है लेकिन इस तरह की घटनाएं नकारात्मक छवि बनाती हैं। उत्तराखंड में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी आते हैं। अगर टूरिस्ट और तीर्थयात्री सुरक्षा की कमी को लेकर चिंता करेंगे तो इससे राज्य को नुकसान होगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के लिए मतदान संपन्न, 20 फरवरी से शुरू होगी काउंटिंग – myuttarakhandnews.com

नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…

12 hours ago

Govt action awaited in case of enemy properties in U’khand

By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…

12 hours ago