Haridwar Murder Case: सीमा खातून की हत्या का खुला राज। प्रेमी और ड्रग तस्कर महिला गिरफ्तार  – पर्वतजन

हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र में हाईवे किनारे अधजली हालत में मिली महिला की लाश के रहस्य से आखिरकार पर्दा उठ गया है। हरिद्वार पुलिस और सीआईयू टीम ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतका सीमा खातून के प्रेमी सलमान और उसकी साथी मेहरुन्निशा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, प्रेम संबंधों में विवाद के चलते सलमान ने अपनी प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी, जबकि पहचान छिपाने के लिए शव को डीजल डालकर जला दिया।
प्रेम विवाद बना हत्या की वजह
एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि आरोपी सलमान, उधमसिंह नगर का रहने वाला है। उसका मृतका सीमा खातून के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था। लेकिन हाल ही में सलमान किसी और से शादी करना चाहता था, जिस पर सीमा नाराज रहती थी और अक्सर विवाद करती थी।17 अक्टूबर की शाम दोनों के बीच ट्रक के अंदर झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में सलमान ने मेहरुन्निशा की मदद से सीमा का गला दबा दिया और उसकी हत्या कर दी।

 ट्रक में रखकर लाए शव, फिर डीजल डालकर जलाया
हत्या के बाद आरोपी ने शव को ट्रक में रखकर श्यामपुर क्षेत्र में एक सुनसान जगह लाया। वहां शव पर डीजल डालकर आग लगा दी, ताकि पहचान न हो सके।अगले दिन यानी 18 अक्टूबर को ग्राम गाजीवाली के पास हाईवे किनारे एक महिला का अधजला शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और अलग-अलग टीमों का गठन किया।
 सीसीटीवी फुटेज और ANPR कैमरों से खुला राज
सीओ सिटी के पर्यवेक्षण में जांच टीम ने 300 से अधिक वाहनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। एएनपीआर कैमरों से एक सफेद कंटेनर ट्रक संदिग्ध पाया गया, जो उधमसिंह नगर से जुड़ा था।पुलिस ने पता लगाया कि वहां सीमा खातून नाम की महिला की गुमशुदगी दर्ज थी। जांच में एक महिला मेहरुन्निशा को हिरासत में लिया गया, जिसे मृतका के साथ आखिरी बार देखा गया था।
महिला ने कबूली हत्या की साजिश
पूछताछ में मेहरुन्निशा ने हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि सीमा खातून ने पहले उसके बेटे को एनडीपीएस केस में जेल भिजवाया था, जिससे वह उससे रंजिश रखती थी।उसी रंजिश और प्रेम संबंधों के विवाद के चलते दोनों ने मिलकर सीमा की हत्या की साजिश रची और उसे अंजाम दिया।
मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ट्रक और डीजल जरीकेन बरामद
पुलिस ने 23 अक्टूबर की रात श्यामपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी सलमान पुत्र घसीटा खां (निवासी मझरा लक्ष्मीपुर, काशीपुर, उधमसिंह नगर) को गिरफ्तार कर लिया।उसके पास से घटना में प्रयुक्त ट्रक और डीजल का जरीकेन बरामद किया गया। वहीं आरोपी महिला मेहरुन्निशा (53 वर्ष) को पहले ही हिरासत में ले लिया गया था।दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Sapna Rani

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

27 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

49 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago