बिना अनुमति और मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों पर हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई –

 
हरिद्वार। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था संबंधी दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के निर्देश पर जनपदभर में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना अनुमति अथवा निर्धारित ध्वनि मानकों के विपरीत संचालित लाउडस्पीकरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए धार्मिक स्थलों से कुल 94 लाउडस्पीकर हटवाए गए।
पुलिस द्वारा शहर और देहात क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित शहर क्षेत्र के 31 तथा देहात क्षेत्र के 63 लाउडस्पीकर हटवाए गए। साथ ही संबंधित प्रबंधकों और समितियों को बिना सक्षम अनुमति एवं निर्धारित मानकों का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित न करने के निर्देश दिए गए।
अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने संबंधित व्यक्तियों, प्रबंधकों एवं समितियों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों तथा शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए उनका पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया।
हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति अथवा निर्धारित ध्वनि मानकों का उल्लंघन करते हुए लाउडस्पीकर संचालित करती पाई गई तो संबंधित अधिनियमों एवं नियमों के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जनपदवासियों से ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण संबंधी नियमों का पालन कर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

1 hour ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

1 hour ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

1 hour ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

2 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago