हरिद्वार : कल 25 नवम्बर 2024 हरिद्वार के टिहरी विस्थापित कॉलोनी में एक युवक ने अपनी सास और पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार अपनी जींवनलीला खत्म कर दी ।
किराएदार की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और मामले की जांच में जुट गयी ।
तीन तीन हत्याओं के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गयी ।
एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली ।
जानकारी अनुसार हरिद्वार की टिहरी विस्थापित कॉलोनीमें रहने वाला एक परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता हैं बीते रोज ही यह परिवार दिल्ली से लौटा था ।
कल शाम उनके घर की दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदारों ने गोली चलने की आवाज सुनी, आवाज सुनते ही उनके द्वारा सूचना पुलिस को दी गयी ।
अंदर का नजारा देखकर पुलिस के साथ साथ स्थानीयों के होश उड़ गये ,अंदर खून से लथपथ तीन शव पड़े थे ।
एक युवक, एक युवती और एक अधेड़ महिला जिनको पड़ोसियों द्वारा पति पत्नी और सास बताया गया ।
बताया जा रहा है कि युवक ने पहले अपनी सास और पत्नी की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मामले की जानकारी से घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मीडिया से वार्ता के दौरान एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है।
युवक का नाम राजीव अरोड़ा बताया गया है ।शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया दिया गया है ।
Post Views: 5
Post navigation
चमोली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल बदरीनाथ धाम में मौसम ने अचानक करवट ले ली है।…
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर हलचल तेज हो गई है। निर्वाचन को लेकर अधिकारी जिला स्तर…
लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…
कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…
my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…