देवभूमि पत्रकार यूनियन के हरीश खनेडा जिलाध्यक्ष, नवीन जोशी जिला महामंत्री मनोनीत* – my uttarakhand news

देहरादून,उत्तराखंड के पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था ” देवभूमि पत्रकार यूनियन”, (पंजी.) के प्रदेश मुख्यालय का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल द्वारा रिबन काट कर किया गया।
तत्पश्चात कार्यालय में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यूनियन की जिला देहरादून इकाई का पुनर्गठन करते हुए सर्वसम्मति से जनतंत्र टी.वी. के ब्यूरो हेड हरीश खनेड़ा को जिलाध्यक्ष, साप्ताहिक प्रभात चिंगारी के संपादक नवीन चंद्र जोशी को जिला महामंत्री एवं सांध्य दैनिक “देवपथ” के ब्यूरो रजत शर्मा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। तीनों को परस्पर सहमति से एक सप्ताह के भीतर शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार दिया गया।
बैठक में आगामी 30 मई को पत्रकारिता दिवस एवं अभिनंदन समारोह मनाने की रूपरेखा भी तय की गई। यूनियन द्वारा अंतिम मतदाता सूची की प्रदेश महासचिव द्वारा सदन में प्रस्तुत की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से अगले माह 23 जून को आम सभा बुलाने एवं द्विवार्षिक चुनाव संपन्न कराने पर भी निर्णय लिया गया।
महामंत्री जी द्वारा जानकारी दी गई कि यूनियन के एक सदस्य संजय भट्ट की मृत्यु पर उनकी पत्नी रूपसी बडोला को यूनियन द्वारा पच्चीस हजार की आर्थिक मदद दी गई एवं पत्रकार कल्याण कोष से पांच लाख रुपए की सहायता राज्य सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई।
बैठक में तेजराम सेमवाल, पंडित सुभाष चंद्र जोशी, विजय जायसवाल, डॉ.वी.डी.शर्मा, दीपक धीमान, शशिकांत मिश्रा, गोपाल सिंघल, राजेश भटनागर, सूर्य प्रकाश शर्मा, ऋतुराज गेरोला, मनमोहन बधानी, संदीप राणा, जी.एस.बब्बर, रजत शर्मा, नवीन जोशी, हरीश खनेडा, बॉबी गुप्ता, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

24 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

30 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago