Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव में वोट नहीं डाल पाए हरीश रावत, वोटिंग लिस्ट से गायब हुआ नाम – Uttarakhand

Harish Rawat could not vote in Uttarakhand civic elections, name disappeared from voting listइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Nikay Chunav 2025: उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है. चुनाव प्रक्रिया के बीच मतदाता सूची को लेकर बड़ी सामने आई है. जहां उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का नाम ही मतदाता सूची से गायब हो गया है. वोटिंग लिस्ट में अपना नाम नहीं होने की वजह से हरीश रावत आज अपना वोट नहीं डाल पाए. कांग्रेस नेता ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि मुझे बहुत निराशा हो रही है कि मैं अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाया.कांग्रेस नेता हरीश रावत का वोट देहरादून नगर निगम के वार्ड नंबर 76 में आता है. आज गुरुवार 23 जनवरी की सुबह जब वो अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे तो उनका नाम ही वोटिंग लिस्ट में नहीं मिला. हरीश रावत के समर्थकों ने भी पूरी सूची खंगाल ली लेकिन, लिस्ट में उनका नाम नहीं मिल पाया, जिसकी वजह से उन्हें मतदान केंद्र से बिना वोटिंग के ही वापस आना पड़ा और वो अपने मनपसंद उम्मीदवार को वोट नहीं दे पाए.हरीश रावत ने कहा कि मैं सुबह से तैयार हूं लेकिन जहां लोकसभा चुनाव में वोट डाला था वहां तो नहीं मिल रहा है. मैं किसी को दोष देने के लिए ये बात नहीं कह रहा हूं. एक नागरिक के तौर पर मुझे सचेत रहना चाहिए था जबकि भाजपा जोड़ने और काटने का काम करती है तो मुझे इसे लेकर सचेत रहना चाहिए था.उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारीउत्तराखंड में आज 100 नगर निकायों के लिए वोटिंग हो रही है. जिसमें 5405 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें से 11 नगर निगम, 43 नगर पालिकाएं और 46 नगर पंचायतें शामिल हैं. निकाय चुनाव की वोटिंग के लिए सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. वोटिंग बूथ के सामने लंबी-लंबी लाइन देखी गईं.उत्तराखंड नगर निगम चुनाव के दौरान सभी जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग हो रही है और मतदान प्रक्रिया में कोई गंभीर परेशानी सामने नहीं आई है. निकाय चुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है राज्य भर में लगभग 30 लाख 29 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे है. वोटों की गणना 25 जनवरी को होगी, जिसके बाद नतीजे सबके सामने होंगे.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

25 minutes ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

38 minutes ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

59 minutes ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

2 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

2 hours ago