सरकारी जमीनों पर जनता का हक, भाजपा सरकार की निजी जागीर नहीं बनने देंगे: हरीश रावत –

हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी जमीनों और सार्वजनिक संपत्तियों के कथित दुरुपयोग एवं बंदरबांट के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में ‘भूमि बचाओ–धामी हटाओ’ अभियान के तहत मोर्चा खोल दिया है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के 11 स्थानों पर आयोजित धरना-प्रदर्शन के तहत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार स्थित अलकनंदा होटल, हरकी पैड़ी के समीप पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना देकर धामी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की सरकारी जमीनें और सार्वजनिक संपत्तियां प्रदेश की जनता की अमानत हैं। इन पर जनता का अधिकार है, न कि भाजपा सरकार का। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्तियों को किसी की निजी जागीर नहीं बनने दिया जाएगा। सरकार की जिम्मेदारी इनका संरक्षण करना है, न कि निजी हितों और चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए इनका इस्तेमाल करना।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन जल, जंगल और जमीन पर प्रदेशवासियों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ था। लेकिन आज प्रदेश की बेशकीमती जमीनों और सार्वजनिक संपत्तियों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि सरकारी जमीनों के संरक्षण, उपयोग और आवंटन को लेकर उसकी नीति क्या है और इन फैसलों से वास्तविक लाभ किसे मिल रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकारी संपत्तियों की कथित बंदरबांट के मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। भाजपा सरकार को जनता के सवालों का पारदर्शिता के साथ जवाब देना होगा। कांग्रेस प्रदेश की जमीन, संसाधनों और सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।प्रदेशभर में 11 स्थानों पर धरना-प्रदर्शनकांग्रेस के इस अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने धरना देकर सरकार से सरकारी जमीनों के आवंटन और सार्वजनिक संपत्तियों को लेकर जवाब मांगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मसूरी के हाथीपांव स्थित जॉर्ज एवरेस्ट एस्टेट में धरने का नेतृत्व किया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नैनीताल के पटवाडांगर एवं ज्योलीकोट क्षेत्र में तथा प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने डाकपत्थर की सरकारी भूमि पर आयोजित धरने में भाग लिया।इसी क्रम में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल की भूमि पर धरने का नेतृत्व किया। अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक संपत्तियों की रक्षा का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।हरिद्वार में आयोजित धरने में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय पालीवाल एवं संतोष चौहान, विधायक रवि बहादुर और अनुपमा रावत, पूर्व विधायक रामयश सिंह, लोकसभा प्रत्याशी वीरेंद्र रावत, विधानसभा प्रत्याशी, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, हरिद्वार ग्रामीण जिलाध्यक्ष बालेश्वर सिंह और संजय अग्रवाल सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

द पॉली किड्स, डालनवाला ने बड़े उत्साह के साथ अपना वार्षिक समारोह मनाया –

    देहरादून, : द पॉली किड्स, डालनवाला ने सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम, हाथीबड़कला, देहरादून में बड़े…

7 minutes ago

रायपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा, प्रीतम सिंह ने सरकार को घेरा –

देहरादून। उत्तराखंड में जनहित और राजनीतिक मुद्दों को लेकर कांग्रेस का न्याय यात्रा अभियान लगातार…

19 minutes ago

अमित शाह की जनसभा और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी में छह नवंबर को परेड ग्राउंड में प्रस्तावित जनसभा, पुलिस लाइन में आयोजित…

25 minutes ago

जनसभा और धनतेरस को लेकर देहरादून का ट्रैफिक प्लान जारी, कई मार्गों पर रहेगा डायवर्जन –

देहरादून। परेड ग्राउंड में 6 नवंबर को प्रस्तावित जनसभा, पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित होने…

31 minutes ago

वीवीआईपी दौरे से पहले दून में सुरक्षा का सख्त पहरा, पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश –

देहरादून। जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर देहरादून पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज…

36 minutes ago

दीपावली पर ब्रह्मपुरी के 500 परिवारों तक पहुंची सेवा की सौगात –

देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर सेवा और समरसता की भावना को साकार करते हुए…

43 minutes ago