Categories: hindiUttarakhand

हरीश रावत का ऐलान, साल 2027 का उत्तराखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राज्य में 2027 में होने वाला विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए वह सिर्फ पार्टी को चुनाव लड़वाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में रावत ने कहा कि उन्होंने जब भी खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा और पार्टी को चुनाव लड़वाया, तब कांग्रेस सत्ता में आई है।उन्होंने कहा कि आज देश में जोड़-तोड़ की नहीं, बल्कि तोड़-तोड़ कर सरकारें बनाई जा रही हैं और यह आज का दस्तूर बन गया है, इसलिए मैंने यह फैसला लिया है कि 2027 में भाजपा को (सत्ता से) उखाड़ फेंकने के लिए मैं चुनाव नहीं लडूंगा, बल्कि चुनाव लड़ाऊंगा। इसके लिए वह लोगों को साथ लेकर चलेंगे, समन्वय पैदा करेंगे और चुनावी प्रचार का हर स्तर पर नेतृत्व करेंगे ।कांग्रेस नेता ने कहा कि यह काम उन्होंने शुरू भी कर दिया है । रावत ने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग उन्हें राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं, उनसे वह कहना चाहते हैं कि एक बार प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार बन जाए तो वह सिर्फ समाजसेवा करेंगे।उन्होंने कहा कि एक बार यहां लोकतांत्रिक सरकार बन जाए, उत्तराखंडवादी सरकार बन जाए, उत्तराखंडियत की सोच को आगे बढ़ाने वाली सरकार बन जाए, उत्तराखंड की संस्कृति की रक्षा करने वाली सरकार बन जाए तो हरीश रावत अपने उन दोस्तों को भी कृतार्थ करेगा और राजनीति से संन्यास लेकर केवल सामाजिक कार्य आरंभ करेगा। उनके इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अच्छा होता कि हरीश रावत 2022 में भी विधानसभा चुनाव न लड़ते। हालांकि, इस बारे में उन्होंने आगे कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका

रविवार को थी ड्यूटी, कार्यालय नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने किया फोन; जवाब नहीं मिलने…

11 minutes ago

समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ

किसानों को कृषि एवं संबंधित विभागों की योजनाओं की दी गई जानकारी हल्द्वानी : सेवा…

31 minutes ago

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन

जसपाल राणा के खेल जीवन, संघर्ष और भारतीय निशानेबाजी में योगदान को रेखांकित करती है…

3 hours ago

हिमाचल-उत्तराखंड की चोटियों पर बर्फबारी: भूस्खलन से केदारनाथ यात्रा बाधित, 16 तक बारिश के आसार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली/शिमला/रुद्रप्रयाग। उत्तर भारत के पहाड़ी व मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि और बर्फबारी से मौसम…

4 hours ago

शरीर में होने वाला दर्द दे सकता है दूसरी बीमारी का संकेत, जानें किन लक्षणों पर रहें सतर्क

शरीर में दर्द होना आम बात है। काम की थकान, अधिक शारीरिक मेहनत या वायरल…

4 hours ago

उत्तराखंड में आखिर क्यों आधे से अधिक मदरसे हो गए बंद? हरिद्वार में 150 से ज्यादा पर लटके ताले – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के गठन एवं नियमों में सख्ती के बाद आधे…

5 hours ago