मनरेगा का नाम बदलने पर हरीश रावत का विरोध, बताया गांधी का अपमान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर ‘वीबी जी-राम-जी योजना’ किए जाने और इसके लिए लोकसभा में विधेयक पास होने पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इस फैसले को महात्मा गांधी का अपमान बताया है।
हरीश रावत ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि महात्मा गांधी के विचारों और उनके ग्राम स्वराज के सपने से जुड़ी हुई है। उन्होंने इसे “मनरेगा को श्रद्धांजलि” बताते हुए ऐलान किया कि वे भाजपा के इस कदम के खिलाफ महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर जन-अभियान चलाएंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा भगवान राम के नाम का सहारा लेकर उनके सबसे बड़े भक्त महात्मा गांधी के नाम पर चल रही योजना को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इससे गांधी जी का सपना टूटेगा और ‘ग्राम सरकार’ की अवधारणा कमजोर होगी।
हरीश रावत का कहना है कि मनरेगा के नाम और स्वरूप में बदलाव से ग्रामीणों का रोजगार की गारंटी का अधिकार भी खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने आशंका जताई कि अब गांवों के विकास का नियंत्रण स्थानीय स्तर से हटकर सीधे दिल्ली के हाथों में चला जाएगा, जिससे ग्रामीण स्वायत्तता प्रभावित होगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है और कहा है कि वे इस मुद्दे को लेकर लगातार जनता के बीच आवाज उठाते रहेंगे।

Post Views: 9

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

9 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

30 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

51 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

2 hours ago