हरिद्वार । कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार को कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि योगपीठ के निकट एक कांवड़िए की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया।
पुलिस के अनुसार हरियाणा के झज्जर जनपद के बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित बामलौनी गांव निवासी सुनील अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। रास्ते में पतंजलि योगपीठ के पास विश्राम के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। बहादराबाद प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला हृदय गति रुकने से मौत मानी जा रही है।
देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…
ऋषिकेश: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…
कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की युवा निर्माता अनुप्रिया, बाबा नीब करौरी महाराज से लिया…
नैनीताल। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से सूचना विभाग सहित पूरे…
Nainiral: ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी पहुंचे कैंची धाम, बाबा के दरबार में लगाई…
मंत्री बोले- हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता पक्ष ने कहा- आदेश अभी औपचारिक रूप…