जल्दबाजी ने ले ली जान, ऐसे हुई मौत
झबरेड़ा। ट्रेन की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक सुरक्षा गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहारनपुर जिले के वीरपुर गांव निवासी अशोक कुमार (55) एक संस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। रविवार सुबह वह रात की ड्यूटी खत्म करके स्कूटी से गांव जा रहे थे। जैसे ही वह इकबालपुर रेलवे फाटक पर पहुंचे तो फाटक बंद था।
बताया जा रहा है कि वह फाटक के नीचे से स्कूटी निकालने लगे। इस बीच एक ट्रैक पर ट्रेन आ गई। इस पर वह स्कूटी लेकर दौड़ने लगे। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन से तो वह बच गए लेकिन दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…