चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पोखरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनजागरूकता एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत श्रमदान, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, विद्युत उपकरणों की मरम्मत, डिजिटल साक्षरता, साइबर सिक्योरिटी, जल एवं ऊर्जा ऑडिट तथा तकनीकी नवाचार जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इसी क्रम में 23 सितंबर को संस्थान में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.सी. मोहानी, फार्मेसी अधिकारी प्रदीप कुमार तथा नर्सिंग अधिकारी श्रीमती मीना ने छात्र-छात्राओं को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश कंजोलिया ने स्वास्थ्य विभाग पोखरी की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं।कार्यक्रम में बेसिक साइंस विभागाध्यक्ष सुदर्शन सिंह, इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष प्रियंका चौधरी, सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष शीतल बेरवान, कार्यक्रम संचालक नवीन चंद्र, व्याख्याता विष्णु कुमार, रमेश लाल, गोविंद गुप्ता, विकास कुमार, कपिल आर्य, दीपेंद्र सिंह, मंच संचालन में राज किरण बैरवान, सतीश मंडोली, रोहित किशोर तथा कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप कठैत, खुश्वेंद्र सिंह, सुंदर कुमार, कविता बिष्ट, अंजना चौहान सहित संस्थान के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।25 और 26 सितंबर को होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएंसेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर को पेंटिंग, निबंध एवं नारा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। वहीं 26 सितंबर 2026 को जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक तथा तकनीकी नवाचार प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…
Dehradun News: जुलाई से लापता युवक का मिला शव, जंगल में मिले कंकाल से खुलेगा…
The winter closure schedule for the Char Dham temples in Uttarakhand for the 2026 pilgrimage…
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में चारधाम यात्रा के समापन की तैयारियां शुरू हो गई…
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…