चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
जनपद चमोली में पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से फिट और मानसिक रूप से सशक्त बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी चमोली श्री सर्वेश पंवार के निर्देशानुसार प्रत्येक थाने पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज पुलिस लाइन गोपेश्वर में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पुलिस लाइन, थाना गोपेश्वर, फायर सर्विस, संचार शाखा के पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
जिला चिकित्सालय गोपेश्वर से पहुँचे चिकित्सकों डॉ0 अक्षत, डॉ ज्योति, नर्सिंग ऑफिसर रजनी रावत, नर्सिंग ऑफिसर दिव्या गौड, फार्मेसी ऑफिसर भादू लाल व विमल सिंह की टीम ने पुलिसकर्मियों का ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, बीएमआई, हृदय गति आदि स्वास्थ्य परीक्षण किया।
डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों को स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, मानसिक तनाव प्रबंधन तथा नशामुक्त जीवनशैली अपनाने संबंधी विशेष परामर्श भी दिया।
पुलिसकर्मियों का कार्य स्वभावतः चुनौतियों और अनियमित दिनचर्या से भरा होता है, ऐसे में इस प्रकार के शिविर न केवल उनके स्वास्थ्य की स्थिति का मूल्यांकन करते हैं बल्कि उन्हें बेहतर कार्यकुशलता और आत्मविश्वास के साथ जनता की सेवा करने हेतु प्रेरित भी करते हैं।
इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने भी अपनी दिनचर्या और खानपान संबंधी सवाल डॉक्टरों से साझा किए और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स प्राप्त किए।
देहरादून– रिच संस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही आकर्षक एवं बेहतरीन…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…