*चार धाम यात्रा की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य महकमा*

*चार धाम यात्रा की तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य महकमा*

 
राज्य में सुरक्षित व शांतिपूर्ण मतदान के बाद सरकार युद्वस्तर पर चारधाम यात्रा की तैयारियों में जुट गई है। आगामी 10 मई से प्रदेश में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के सफल संचालन को लेकर राज्य सरकार पूरी तरह से संजीदा है। भारत निर्वाचन आयोग से आगामी चार धाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की अनुमति मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने चारधाम यात्रा से सबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही श्रीनगर एवं दून मेडिकल कालेज सहित एम्स ऋषिकेश को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए गये। उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा से सबंधित जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को यात्रा मार्गों पर आवश्यक जीवन रक्षक उपकरण, स्थाई एवं अस्थाई चिकित्सा इकाईयों में पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा विभागीय उच्चाधिकारियों को विशेषज्ञ चिकित्सक, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ, फार्मासिस्ट सहित अन्य मेडिकल स्टॉफ की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है।
राज्य सरकार यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में जुटी है। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार विगत वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए यात्रा मार्गों में पहुंचे। केदारनाथ धाम की यात्रा उन्होंने पैदल तय की। इस दौरान उन्होंने यात्रा डूयटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मचारियों-अधिकारियों का मनोबल बढाया। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि चारधाम यात्रा का रजिस्टेªेशन शुरू हो गया है। पिछली बार की तर्ज पर 11 भाषाओं में एसओपी जारी की गई हैं। अन्य राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखा गया है कि उनके यहां से कोई डॉक्टर अगर चारधाम यात्रा में अपनी सेवायें देने को इच्छुक हो तो उसकी जानकारी उत्तराखंड स्वास्थ्स विभाग के साथ साझा करें।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

22 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago