स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल रहें डॉक्टर, लगता हैं हो गया सरकारी नौकरी से मोह भंग

स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिल रहें डॉक्टर, लगता हैं हो गया सरकारी नौकरी से मोह भंग
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी से डॉक्टरों का मोह भंग, देहरादून मेडिकल कॉलेज में पद 107 और इंटरव्यू देने आए सिर्फ 10 लोग
देहरादून मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट की अपेक्षा कम सैलरी के चलते डॉक्टर नौकरी करने को तैयार नहीं हैं। यहां सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, मेडिसिन, टीबी चेस्ट समेत तमाम विभागों को डॉक्टर छोड़ कर जा चुके हैं।
देहरादून मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट की अपेक्षा कम सैलरी पैकेज के चलते डॉक्टर नौकरी करने को तैयार नहीं हैं। यहां सर्जरी, पीडियाट्रिक्स, मेडिसिन, टीबी चेस्ट समेत तमाम विभागों को डॉक्टर छोड़ कर जा चुके हैं। अब इंटरव्यू के लिए भी डॉक्टर नहीं मिल पा रहे हैं।
बुधवार को दून मेडिकल कॉलेज में 107 फैकल्टी, मेडिकल ऑफिसर के इंटरव्यू रखे गए थे। गुरुवार को जारी डिटेल के मुताबिक, इनमें 22 प्रोफेसर, 42 एसोसिएट प्रोफेसर, 39 असिस्टेंट प्रोफेसर एवं तीन मेडिकल ऑफिसर बर्न यूनिट के लिए रखे जाने थे। एक महिला मेडिकल ऑफिसर की भर्ती भी निकाली गई थी। मगर, यहां महज 10 डॉक्टर इंटरव्यू देने पहुंचे। बता दें कि दून मेडिकल कॉलेज से तीन से चार गुना तक वेतन प्राइवेट में दिया जा रहा है। सरकारी नौकरी से मोहभंग का यह बड़ा कारण है।
यूजी और पीजी की मान्यता पर संकट
फैकल्टी की कमी के कारण दून मेडिकल कॉलेज की यूजी और पीजी की मान्यता पर संकट बना हुआ है। एनएमसी ने यूजी सीटों के लिए दो माह का समय दिया है। जबकि, चार विभागों में पीजी सीटों से मना करते हुए 30 लाख जब्त कर लिए गए हैं।
हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 53 ने दिया इंटरव्यू
सरकार ने अगले सत्र से हरिद्वार मेडिकल कॉलेज शुरू करने का लक्ष्य रखा है। फैकल्टी के इंटरव्यू शुरू कर दिए गए हैं। यहां 17 प्रोफेसर, 27 एसोसिएट प्रोफेसर, 45 असिस्टेंट प्रोफेसर, दो एमओ और एक एलएमओ की भर्ती निकाली गई है। दून मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया, हरिद्वार मेडिकल कॉलेज के लिए 53 डॉक्टर ने इंटरव्यू दिया है। जल्द ही रिजल्ट जारी होगा। वेतन बढ़ाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है, दोबारा प्रयास चल रहा है।
 

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी- मुख्य सचिव

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…

4 minutes ago

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

25 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

47 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

1 hour ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

3 hours ago