30 जुलाई से 11 अगस्त तक डॉक्टरों, नर्सों, एंबुलेंस और आवश्यक दवाइयों के साथ रहेगी व्यापक स्वास्थ्य व्यवस्था
देहरादून,। आगामी 30 जुलाई से प्रारंभ होकर 11 अगस्त तक चलने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जिला प्रशासन के समन्वय से यात्रा मार्ग पर व्यापक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रा मार्ग के प्रमुख स्थलों और प्रशासन द्वारा चिन्हित चेक पोस्टों पर मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) स्थापित किए जाएंगे। इन केंद्रों पर 24 घंटे डॉक्टर, फिजिशियन, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट तथा वार्ड बॉय की तैनाती रहेगी। प्रत्येक मेडिकल रिलीफ पोस्ट पर आवश्यक दवाइयों, प्राथमिक उपचार सामग्री और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा चिन्हित श्यामपुर चौकी और आईडीपीएल स्थित मेडिकल रिलीफ पोस्ट 24 घंटे संचालित रहेंगी, जहां रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों की शिफ्टवार तैनाती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी एंबुलेंस सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को त्वरित चिकित्सा सहायता मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सा कर्मियों को पूरी यात्रा अवधि के दौरान पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सुलभ और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि यात्रा बिना किसी स्वास्थ्य बाधा के सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…
पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…