देहरादून। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर दो अक्टूबर तक स्वास्थ्य का महाकुंभ लगने जा रहा है। इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग कुल 4604 स्वास्थ्य शिविर लगाएगी। इसमें आमजन को फ्री चेक अप करने के साथ ही दवाएं भी दी जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारियों की तैनाती भी कर दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देशों के अनुसार 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर तक स्वास्थ्य पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। सचिव स्वास्थ्य डा आर राजेश कुमार ने सचिवालय में इस संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज, जिला व उप जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों में फ्री स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मरीजों को जांच, परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
साथ ही जगह-जगह वृहद रक्तदान शिविर भी आयोजित होंगे, जिनमें आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और छात्र-छात्राओं को भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बैठक में एनएचएम के मिशन निदेशक मनुज गोयल, उपसचिव जसबिंदर कौर, डॉ जेएस चुफाल, डॉ. अमित शुक्ला, डॉ. कुलदीप मार्तोलिया व डॉ. सौरभ सिंह सिंह मौजूद रहे।
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…
उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…
देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…
ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…