*एम्स ऋषिकेश पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत*
*सड़क हादसे में घायल लोगों का जाना हालचाल*
*एम्स प्रशासन को दिए निर्देश, उपचार में न बरतें कोताही*
देहरादून, 4 नवम्बर 2024:
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज एम्स ऋषिकेश पहुंचकर अल्मोड़ा सड़क हादसे में घायल हुए लोगों का हालचाल जाना। मंत्री डॉ. रावत ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बताया कि बस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
डॉ. रावत ने आश्वासन दिया कि सभी घायलों को हरसंभव सहायता और उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए और उन्हें बेहतर उपचार मुहैया कराया जाए।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…
घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…