बाहर की दवा लिखने पर स्वास्थ्य मंत्री सख्त, दून अस्पताल में सुधार के दिए निर्देश – myuttarakhandnews.com

देहरादून | सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों द्वारा मरीजों को बाहर की महंगी दवा लिखने पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सख्त नाराजगी जताई। सोमवार को उन्होंने ऐसे मामलों में कार्रवाई की चेतावनी दी।
स्वास्थ्य मंत्री ने दून अस्पताल में तीसरे तल पर अस्पताल के अफसरों और विभागों के एचओडी की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें सरकारी डॉक्टरों द्वारा बाहर की दवाएं लिखने और मरीजों को बेवजह रेफर करने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे डॉक्टरों को चिह्नित कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए जाएं।
अस्पतालों में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर भी उन्होंने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों में ज्यादा खर्च, भुगतान न होने पर डेड बॉडी तक न देने जैसी शिकायतें आती हैं, फिर भी वहां मरीजों की भीड़ रहती है। जबकि सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर अच्छे हैं, दवाएं फ्री हैं और सुविधाएं भी बढ़ रही हैं, इसके बावजूद लोग निजी अस्पतालों की ओर क्यों जा रहे हैं, इस पर मंथन जरूरी है।
“लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”
मंत्री ने कहा कि लोगों में सरकारी अस्पतालों पर विश्वास कायम करना होगा। उन्होंने कहा कि सफाई में लापरवाही, बाहर की दवा लिखना और बेवजह रेफर करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा पर सबसे ज्यादा बजट खर्च होता है और हेल्थ सिस्टम को सुधारना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में पार्किंग और यूनिटों के लिए जगह की समस्या का समाधान जल्द किया जाएगा और सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों की भर्ती भी की जाएगी।
दून अस्पताल में नई सुविधाओं का उद्घाटन
दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए सोमवार को छह नई सेवाओं का उद्घाटन किया गया। इनमें ऑक्यूपेशनल थेरेपी सेंटर, हर मंजिल पर रजिस्ट्रेशन काउंटर, स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक, पैथोलॉजी विभाग में सिस्मेक्स मशीन, हेल्थ पैकेज जांच यूनिट और पांच एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन शामिल हैं।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी

चारधाम यात्रा को मिली गति, रिकार्ड यात्री पहुंच रहे चारधाम देहरादून। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं…

40 minutes ago

ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने महिला समूह को डिहाइड्रेटर तथा ग्रेडिंग मशीन दी, घीड़ी में शहीद पार्क होगा…

1 hour ago

सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित

तीनों घायल अस्पताल में भर्ती देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा में शनिवार को एक…

1 hour ago

एसआईआर के बाद उत्तराखंड में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित –

 देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि…

2 hours ago

रोहित शर्मा फ्रेयर एनर्जी के पहले ब्रांड एंबेसडर बने; ‘सोलर हो, तो फ्रेयर हो!’ अभियान का शुभारंभ –

  देहरादून–  पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत भारत की दूसरी सबसे बड़ी रेसिडेंशियल…

2 hours ago